विपक्ष का साझा राजनैतिक गठबंधन देश की जनता की आवाज : PCC अध्यक्ष बैज

रायपुर। साझा विपक्ष के 26 राजनैतिक दलों की बैठक का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Congress President Deepak Baij) ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख 26 राजनैतिक दलों का एक साथ एकत्रित होना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता बदलाव के मूड में है तथा मोदी के कुशासन से मुक्ति चाहती है यह एकजुटता सिर्फ 26 राजनैतिक दलों की एकजुटता नहीं है,यह देश की 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के प्रतिनिधित्व करने वाले दलों I.N.D.I.A. की आवाज है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:- 72 परिवारों को चाय की खेती से मिला रोजगार, विशेषज्ञ किसानों को दे रहे तकनीकी मार्गदर्शन

आजादी के बाद पहली बार देश में एक ऐसी सरकार बनी है जो देश के संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार कर रही है। 2024 के पहले होने वाले 5 राज्यों के 2023 के विधानसभा के चुनावों में भी कांग्रेस विजयी होगी। (Congress President Deepak Baij)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Congress President Deepak Baij)ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विपक्षी दलों की निर्वाचित सरकारों को कमजोर करने का षड़यंत्र करती है देश के संघीय ढांचे पर प्रहार करना भाजपा की मोदी सरकार का मूल चरित्र बन गया है। केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी सरकारों को अस्थिर करना धन, बल और सत्ता बल का दुरुपयोग कर विपक्ष की सरकारों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटका में जो हुआ था उससे देश का लोकतंत्र कलंकित हुआ है। देश की जनता भाजपा के इस कदम से आक्रोशित है। यह साझा गठबंधन उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। 

Related Articles

Back to top button