लोकसभा की तैयारी में जुटी BJP, दिल्ली में आयोजित बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव हुए शामिल

BJP Meeting in Delhi: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली कार्यालय में दो दिनों तक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चली, जिसमें भाजपा ने सत्ता की हैट्रिक लगाने रणनीति बनाई। वहीं छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी करते ही भाजपा अब लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ से संगठन महामंत्री पवन साय और नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही पवन साय ने छत्तीसगढ़ में हुई विशाल जीत के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में अतिक्रमण पर एक्शन जारी, 72 ऑटो और ई-रिक्शा पर लगाया गया 57 हजार का जुर्माना

उन्होंने बताया कि पार्टी ने कैसे आखिर के तीन महीने में बाजी पलट दी। इस दौरान साय ने जीत के फैक्टर और किन चीजों को लेकर अभी काम करना है इसकी जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी लोकसभा सीटों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का टारगेट दिया है। उन्होंने ​कहा है कि इस बार लोकसभा में भाजपा की इतनी बड़ी जीत हाेनी चाहिए कि विपक्ष सामने खड़े होने के लिए 10 बार सोचे। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में यहां 1 जनवरी से गांव-गांव में जाकर भाजपा कार्यकर्ता अक्षत बांटेंगे। मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। (BJP Meeting in Delhi)

छोटे-बड़े हर गांव में दीप जलाए जाएंगे। चंदखुरी में 22 दिन तक लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्हें भगवान राम के उद्घाटन समाराेह के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि राम मंदिर बनाने में कौन अड़चन पैदा कर रहा था। किस तरह संघर्ष किया गया, फिर कहीं हमें अपने भगवान का जन्मस्थल निर्माण करने के लिए मिला। साथ ही RSS और VHP जो आयोजन कर रही हैं, उनमें पूरी तरह सहभागिता करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तीनों राज्यों में हुई जीत की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विधानसभा की जीत का मंत्र ही बूथ सशक्तिकरण था। हमें लोकसभा के लिए हर बूथ कार्यकर्ता तक जाना है।

बैठक में कहा गया कि लोगों को केंद्र और राज्य में चल रही योजनाओं को बताना है। किस तरह गरीब, महिला, किसान, युवाओं के लिए भाजपा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के सभी 23,632 बूथों को एक बार फिर लोकसभा के लिए जुटना होगा। इसके साथ ही प्रदेश में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नियुिक्त के बाद संगठन में बड़े फेरबदल होना तय किया गया है। इसमें तीनों महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष तय किए जाएंगे। इसके अलावा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदले जाने की चर्चा है। जातिगत समीकरण को देखते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष OBC चेहरा होगा। वहीं जिन जिलों में भाजपा की करारी हार हुई है, उन जिलाध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी है। (BJP Meeting in Delhi)

लोकसभा के पहले नई कार्यकारिणी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के इतिहास के समय से अब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में युवाओं और महिलाओं ने जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार और अपराध के विषय को लगातार उठाया। इसके खिलाफ जन आंदोलन किया। उन्होंने राज्य में मोदी की गारंटी पर अमल शुरू होने की भी जानकारी दी। बता दें कि BJP 25 दिसंबर को अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। (BJP Meeting in Delhi)

Related Articles

Back to top button