कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर CM भूपेश का बयान, कहा- ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है…

CM Bhupesh on Karnataka: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही BJP पर जमकर निशाना साधा। CM भूपेश बघेल ने कहा कि हिमालय से लेकर अब समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। CM के कहने का मतलब था कि कांग्रेस ने हिमालय से यानी हिमाचल और समुद्र से यानी दक्षिण भारत राज्य कर्नाटक में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत से भाजपा मुक्त हो रही है। भाजपा को पता था कि हारने वाले हैं इसलिए टीवी में जेपी नड्‌डा की तस्वीर दिख रही है।

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी ने कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस को दी बधाई, BJP पर किए तीखे वार

उन्होंने कहा कि भाजपा के लाेग मोदी की जगह योगी-योगी करते थे। बुलडोजर की बात करने लगे थे। छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अरुण साव को पता है कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू खत्म हो गया है। इसलिए वो भी योगी और बुलडोजर की बात करने लगे। आज जो कामयाबी मिली है। इसके लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कर्नाटक स्टेट लीडरशिप को बधाई देता हूं। (CM Bhupesh on Karnataka)

कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया, इससे साफ है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। दरअसल, कांग्रेस की ओर से कही गई बजरंग दल को बैन करने की बात पर भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था। इसे भगवान से जाेड़कर कांग्रेस को घेरा, लेकिन अब नतीजों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजरंग बली वाली बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धार्मिक तौर पर वोटर्स को भड़काने का काम किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। (CM Bhupesh on Karnataka)

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था, लेकिन साधारण इंसान बजरंग बली का मुकाबला नहीं कर सकता। आज कर्नाटक में जो नतीजा आया हैं उससे भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली का गदा पड़ा है। हमेशा सच्चाई, प्रेम और भाईचारे का साथ देते हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि कर्नाटक में 38 सालों से ट्रेंड बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते ट्रेंड के मुताबिक एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। इस बार कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। (CM Bhupesh on Karnataka)

Related Articles

Back to top button