Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर निगम के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Congress Councillors Resignation: रायपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में तकरार बढ़ गई है। आकाश तिवारी के नाम की चिट्ठी जारी होते ही 5 कांग्रेस पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसमें उपनेता जयश्री नायक भी शामिल है। संदीप साहू के बदले आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले के विरोध में पार्षदों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। बता दें कि नगर निगम में कांग्रेस के कुल आठ ही पार्षद थे, जिसमें से 5 ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब सिर्फ तीन ही पार्षद बचेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 1335 शिक्षकों और प्रधान पाठकों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

कांग्रेस के इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा 

  • जयश्री नायक 
  • मनीराम साहू
  • संदीप साहू 
  • रेणु जयंत साहू 
  • रोनिता प्रकाश जगत (Congress Councillors Resignation)

दरअसल, नगर निगम बजट के पहले शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था, लेकिन अब PCC ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया है। इस पर संदीप साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तानाशाही चल रही है। संदीप साहू ने दावा किया है कि उनकी नियुक्ति PCC की पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर की मौजूदगी में सभी पार्षदों और विधायकों से चर्चा के बाद हुई थी। PCC की पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर ने सभी छाया पार्षदों और विधायकों से चर्चा करने के बाद उनके नाम का ऐलान किया था। पार्षद दल का नेता चुनने के लिए नेताओं से भी बात की। फिर नगर निगम आयुक्त और महापौर को लेटर भेजा गया था। (Congress Councillors Resignation)

आकाश तिवारी का नाम किया आगे

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चुनने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद प्रदेश के सभी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की सूची जारी की गई। उसे विधिवत नगर निगम को भेजा गया है। रायपुर निगम में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सूचित किया है। इस पर नगर निगम को कार्रवाई करनी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इसलिए निगम को उन्हें ही नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करना चाहिए। 16 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की नई लिस्ट जारी की गई थी। (Congress Councillors Resignation)

सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का कब्जा

लिस्ट में रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी के भीतर नाराजगी देखी गई थी और साहू समाज के लोगों ने भी कांग्रेस भवन जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। बता दें कि चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने पर आकाश तिवारी ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत गए। तब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन अब पार्टी उन्हें वापस लेकर नेता प्रतिपक्ष बना रही है। वहीं संदीप साहू भी अपना दावा ठोक रहे हैं। बता दें कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का एक भी महापौर नहीं बना है। सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी ने बाजी मारी है। (Congress Councillors Resignation)

Back to top button
error: Content is protected !!