बस्तर में उद्योग और विकास की उपेक्षा कांग्रेस की देन : पांडेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है, लेकिन कांग्रेस हमेशा बस्तर के विकास में बाधा बनी रही है।
यह भी पढ़े :- PM MODI NORTHEAST TOUR : पीएम मोदी का मणिपुर को संदेश: “मैं आपके साथ खड़ा हूं, नई सुबह दूर नहीं”
भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पांडेय ने कहा कि बस्तर के विकास को लेकर भाजपा शुरू से संवेदनशील रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब सुंदरलाल पटवा बस्तर के प्रभारी मंत्री थे, तब विकास कार्यों की नींव रखी गई थी। वहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते बस्तर में कई योजनाओं की शुरुआत की गई थी।
पांडेय ने हाल के दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई “कनेक्ट बस्तर” पहल की सराहना की और कहा कि इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है।
संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर सीधा हमला बोलते हुए कहा –
- बैज लोहंडीगुड़ा से विधायक रहे, लेकिन क्षेत्र में उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया।
- औद्योगिक विकास के मामले में बैज हमेशा विरोधी छवि के रहे हैं।
- बस्तर से उद्योग मंत्री होने के बावजूद कांग्रेस ने क्षेत्र की उपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी विकास की पक्षधर नहीं रही है और बस्तर के लोग इसे भली-भांति जानते हैं।



