PM MODI NORTHEAST TOUR : पीएम मोदी का मणिपुर को संदेश: “मैं आपके साथ खड़ा हूं, नई सुबह दूर नहीं”
PM MODI NORTHEAST TOUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को मणिपुर में 2023 की हिंसा के बाद अपनी पहली यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “मणिपुर में आशा और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है।
यह भी पढ़े :- Raipur Nude Party Controversy : न्यूड पार्टी पोस्टर पर सियासी घमासान, जायसवाल ने राहुल-पायलट पर साधा निशाना
सड़क मार्ग से पहुंचे चुराचांदपुर
इम्फाल पहुंचने के बाद खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर चुराचांदपुर नहीं जा सका। ऐसे में उन्होंने करीब 60 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय की और राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित परिवारों से मुलाकात की।
पीएम मोदी के मुख्य संदेश
- सभी जातीय समूहों से हिंसा छोड़कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील।
- प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन।
- बेघर हुए लोगों के लिए 7,000 घर बनाने और 3,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा।
- हाल ही में हुए शांति समझौतों को राज्य की स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
विकास पर जोर
मोदी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए शांति जरूरी है। पिछले 11 सालों में पूर्वोत्तर में कई संघर्ष खत्म हुए हैं और लोग विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल ही में मणिपुर में 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनसे स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं बेहतर होंगी। (PM MODI NORTHEAST TOUR)
मणिपुर की विविधता पर बयान
प्रधानमंत्री ने कहा – “मणिपुर की सांस्कृतिक विविधता भारत की ताकत है। ‘मणि’ यानी मोती, भारत को और चमकाएगा। सरकार मणिपुर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। (PM MODI NORTHEAST TOUR)



