Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Nude Party Controversy : न्यूड पार्टी पोस्टर पर सियासी घमासान, जायसवाल ने राहुल-पायलट पर साधा निशाना

Raipur Nude Party Controversy : राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम पर कथित न्यूड पार्टी इवेंट का पोस्ट वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला, तो जवाब में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़े :- 13 साल बाद इंसाफ: सुयश हॉस्पिटल की लापरवाही साबित, 15 लाख मुआवजा देने का आदेश

मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यह नहीं समझ पा रही है कि भारत ऋषि–मुनियों और संतों की परंपरा वाला देश है। ऐसे आयोजनों के बारे में सोचना भी दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा –

“मुझे इस पर गहरी चिंता और दुख है। इस तरह का आयोजन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। कांग्रेस को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे आयोजनों को रोकने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन वे हर विषय में राजनीति ढूंढते हैं।”

दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्टर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि “रायपुर में नग्न पार्टी की अनुमति सरकार की राजनीतिक नग्नता को उजागर करती है।” कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताते हुए अपने “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान से भी जोड़ा।

जवाब में मंत्री जायसवाल ने राहुल गांधी और सचिन पायलट पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां गए, वहां कांग्रेस की सरकार चली गई। सचिन पायलट चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन राजस्थान में उनका जहाज खुद डूब चुका है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का “ट्राएंगल जोन” है, जहां से पायलट भी पार्टी को बाहर नहीं निकाल पाएंगे। (Raipur Nude Party Controversy)

इधर, विभिन्न मांगों को लेकर 18 अगस्त से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों से भी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं और शेष बिंदुओं पर चर्चा जारी है। हड़ताल को 25 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। (Raipur Nude Party Controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!