Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने किया AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM केजरीवाल और मंत्री आतिशी से मांगा इस्तीफा

Congress on Shelter Home: दिल्ली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में हुई मौतों को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी के इस्तीफे की मांग की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा सोइन ने कहा कि हम यहां यह जानने आए थे कि क्या हुआ। यहां 14 हत्याएं कैसे हुई हैं? हमें बताया जा रहा है कि यहां 450 बच्चों को रखा जा रहा है, जबकि यहां सिर्फ 250 लोग रह सकते हैं। हम मांग करते हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए। ये मौतें नहीं, बल्कि हत्याएं हैं। दिल्ली सरकार क्या कर रही है? हम इसके पीछे जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हैं।

यह भी पढ़ें:- वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 341 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अभी भी लापता

प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह मौजूद रहीं, जिन्होंने आशा किरण शेल्टर होम में एक के बाद एक हुई मासूम बच्चों की मौत के मामले में न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही मांग की कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला दिल्ली सरकार के जिस मंत्रालय और विभाग के तहत आता है, उसके मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने शेल्टर होम के अंदर मौजूद वार्डन से सच्चाई जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने गेट के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। (Congress on Shelter Home)

कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में जुलाई माह में 14 बच्चों में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौतों ने दिल्ली सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने शेल्टर होम की स्थितियों और प्रबंधन पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। सरकार को शेल्टर होम की स्थितियों में सुधार करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके। इस घटना ने दिल्ली सरकार की जिम्मेदारियों और उनकी निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। यह देखना होगा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मामले में किस प्रकार की कार्रवाई करती हैं। (Congress on Shelter Home)

लापरवाह गवर्नेंस का जानलेवा मॉडल: कांग्रेस

कांग्रेस ने सवाल उठाए कि आशा किरण होम में हुई मासूम बच्चों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? दिल्ली सरकार का जानलेवा मॉडल आखिर और कितनी जिंदगियां छीनेगा? दिल्ली सरकार के लापरवाह गवर्नेंस का जानलेवा मॉडल लगातार बेगुनाहों की जान ले रहा है। दिल्ली में पूरा शासकीय तंत्र संवेदनहीन हो चुका है। जुलाई में मानसिक रूप से अस्वस्थ रोगियों के लिए बने दिल्ली सरकार के आश्रय गृह आशा किरण होम में हो रही मौतें बेहद चिंताजनक हैं। सिर्फ एक महीने में 20 दिनों के अंदर 13 लोगों की जान चली जाना देखभाल में कमी, लापरवाही और शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता के बारे में गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसा लगता है कि हमारे समाज के ऐसे लोग जिन्हें देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत थी उन्हें सरकार ने अपने हाल पर छोड़ दिया है। (Congress on Shelter Home)

CM अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब भी इसी आशा किरण शेल्टर होम में 11 बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी। आशा किरण में उन बच्चों को रखा जाता है, जिनका कोई नहीं होता है। वो बीमार हो रहे हैं, उन्हें दवाईयां नहीं मिल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कितनी जानें लेगी? AAP सरकार की ऐसी संवेदनहीनता की कल्पना दिल्ली ने नहीं की थी, जो भी इसके दोषी है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने भी CM अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

किस पर दोष मढ़ेगी सरकार?: इल्मी

उन्होंने कहा कि चौपट नगरी, चौपट राजा। देखिए दिल्ली की क्या हालत हो गई है। आशा किरण में बच्चों के साथ क्या हो रहा है। बच्चे बेसुध पाए गए और एक-एक कर उनकी मौत हो गई। यह कोई पहला मामला नहीं है। 11 सालों से यहां पर रहस्यमय हालात में बच्चों की मौत हो रही है। वहां की हालत खराब है। शाजिया इल्मी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब दिल्ली सरकार इसके लिए किसको ब्लेम करेगी? किसके सर पर दोष मढ़ेगी? इसके लिए LG जिम्मेदार हैं या MCD कमिश्नर। इसके लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार है या दिल्ली का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट? इन बच्चों की मौत कैसे हुई, इन बच्चों के लिए क्यों नहीं कुछ किया गया।आम आदमी पार्टी बच्चों की मौत पर चुप है। इस घटना के बाद अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। (Congress on Shelter Home)

Back to top button
error: Content is protected !!