Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : DEO के घर पर ACB की रेड, कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

ACB Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कवर्धा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो  की टीम ने छापा (ACB Raid in Chhattisgarh ) मारा है. ACB ने ये छापा बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी  के घर के पर छपा मारा है. इसके साथ ही DEO के कई ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है. ये छापेमारी शनिवार, 3 अगस्त की सुबह पौने छह बजे से चल रही है. जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद ये कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें:- वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 341 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अभी भी लापता

दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर के DEO टीआर साहू के कई ठिकानों पर छापेमारी (ACB Raid in Chhattisgarh ) की है. एसीबी की कार्रवाई बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित आवास में चल रही है. इसके अलावा ACB की टीम कवर्धा स्थित निवास पर भी पहुंची है. हालांकि इस बार ACB ने स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है. इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB की छापेमारी
ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में बारिश के बीच DEO टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची. बता दें कि जिस समय टीम ने दबिश दी उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे. वहीं ACB की टीम ने DEO टीआर साहू के घर की बेल बजाई, जिसके बाद दरवाजा खुला. इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कवर्धा स्थित आवास पर भी कार्रवाई चल रही है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल ACB की टीम दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!