Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Congress Task Force: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेशनल प्लान में प्रियंका गांधी को भी मिली जगह

Congress Task Force: कांग्रेस पार्टी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिंग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम शामिल हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें:- Death By Drinking: जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

बता दें कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए टास्क फोर्स का गठन (Congress Task Force) किया है। साथ ही 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी बनाई है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं टास्क फोर्स में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम है।

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ें चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद (Congress Task Force) को शामिल किया गया है। चिंतन शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी। कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए उदयपुर में चिंतन शिविर बुलाया था। इस शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये बात कही थी।

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी

वहीं 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का ऐलान भी किया था। कांग्रेस ने अपने नेशनल प्लान में प्रियंका गांधी के साथ G-23 गुट के दो नेताओं गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर को भी शामिल किया है। कांग्रेस का G-23 अब G-21 हो गया है। इस गुट से दो नेता जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। ये गुट लंबे समय से कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव (Congress Task Force) की मांग कर रहा है। वहीं कांग्रेस के साथ प्रशांत किशोर का मत एक नहीं हो सका, लेकिन उनके पूर्व सहयोगी सुनील कनुगोलू को पार्टी के चुनाव प्रबंधन के लिए चुन लिया गया है।

राजनैतिक मामलों के समूह की अध्यक्षता

राजनैतिक मामलों के समूह की अध्यक्षता कांग्रेस अधय्क्ष सोनिया गांधी ही करेंगी। कांग्रेस का कहना है कि टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार, मीडिया, जनता तक पहुंच बनाना, वित्त और चुनाव प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग काम सौंपे जाएंगे। सभी सदस्यों के पास समर्पित टीमें रहेंगी। अपनी रणनीति बैठक यानी चिंतन शिविर में पार्टी ने तय किया था कि संसदीय बोर्ड के स्थान पर प्रत्येक राज्य और केंद्र में राजनैतिक (Congress Task Force) मामलों की समितियां गठित की जाएंगी, जो कांग्रेस के असंतुष्ट गुट की अहम मांग थी।

Back to top button
error: Content is protected !!