Google Analytics —— Meta Pixel

CG Congress Candidate List : कांग्रेस की पहली लिस्ट आज शाम होगी जारी, सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आज

CG Congress Candidate List : छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

यह भी पढ़े :- इजरायल से भारतीयों की वापसी के लिए सरकार ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’, आज रवाना होगी पहली फ्लाइट

बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। इस अहम बैठक के लिए CM भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएंगे। (CG Congress Candidate List)

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 2 कलेक्टर और 3 SP

आपको बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। (CG Congress Candidate List)

Back to top button
error: Content is protected !!