Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf Bill in Supreme Court : वक्फ बिल के खिलाफ कांग्रेस की कानूनी जंग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Waqf Bill in Supreme Court : वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद कांग्रेस ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Waqf Bill in Supreme Court ) का रुख किया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस कानून को चुनौती दी है।

यह भी पढ़े :- बाबा बागेश्वर का हिंदू गांव: सिर्फ हिंदुओं के लिए, 1000 परिवारों का होगा बसेरा

मोहम्मद जावेद ने अपनी याचिका में वक्फ (संशोधन) विधेयक को “मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26, 29 और 300A का उल्लंघन करता है।

कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा : जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पहले कहा था कि पार्टी इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्द ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को चुनौती देगी और मोदी सरकार के संवैधानिक सिद्धांतों पर हमलों का विरोध जारी रखेगी।

कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने भी बिल को बताया असंवैधानिक

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है। लेकिन अभी इसे लंबा रास्ता तय करना है। अभी इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने बाकी हैं और फिर इसे कानूनी लड़ाई से भी गुजरना होगा। प्रमोत तिवारी ने आगे कहा कि हम वही करेंगे जो संवैधानिक है। संसद में पारित संशोधन विधेयक असंवैधानिक है।

डीएमके भी वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी ऐलान किया है कि डीएमके वक्फ (संशोधन) बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु लड़ेगा और इस लड़ाई में उसे सफलता मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि 27 मार्च को तमिलनाडु विधानसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लेने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। इसमें कहा गया था कि यह धार्मिक सद्भाव को कमजोर करता है और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर उल्टा प्रभाव डालता है। (Waqf Bill in Supreme Court )

Back to top button
error: Content is protected !!