Google Analytics —— Meta Pixel

गणेशोत्सव में विवाद: रायपुर में प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर FIR की मांग

हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी, आयोजकों पर FIR की मांग

Controversy in Ganeshotsav : गणेश उत्सव के दौरान राजधानी रायपुर में भगवान गणेश सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विकृत स्वरूप में बनाए जाने और कुछ प्रतिमाओं को वेस्टर्न ड्रेस पहनाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस पर नागरिकों, अधिवक्ताओं और हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त

SSP को सौंपा गया ज्ञापन

विरोध दर्ज कराते हुए बड़ी संख्या में हिंदू संगठन रायपुर SSP के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इसमें आयोजकों और मूर्तिकारों के खिलाफ FIR दर्ज करने और विवादित प्रतिमाओं का तत्काल विसर्जन कराने की मांग की गई।

चेतावनी और पुलिस की प्रतिक्रिया

संगठनों का कहना है कि यदि विवादित प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया गया तो समिति और आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रायपुर SSP ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी और नियमों के तहत उचित कदम उठाएगी। (Controversy in Ganeshotsav)

माहौल में हलचल

इस घटना के बाद शहर में गणेशोत्सव का माहौल गरम हो गया है। पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। (Controversy in Ganeshotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!