Google Analytics —— Meta Pixel

Coronavirus Update : फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 4435 नए संक्रमित, एक्टिव केस भी 23 हजार के पार

Coronavirus Update : भारत में बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में 24 घंटे में कोविड़ के 4400 से ज्यादा केस दर्ज किए गए है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 23000 के पार कर चुकी है। 25 सितंबर 2022, के बाद पहली बार है जब एक दिन में 4000 से अधिक कोरोना केस सामने आए है। बीते 25 सितंबर को कुल 4,777 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 15 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है।

यह भी पढ़ें : नारायणपुर में बाल-बाल बचे गश्ती पर निकले जवान, नक्सलियों ने जंगल में छुपा रखा था 5 किलो IED

Coronavirus Update : 24 घंटे में 15 संक्रमण की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 4435 नए केस सामने आए हैं। और एक्टिव मरीजों की संख्या 23000 के पार पहुंच गई है। ताजा मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,33,719) पहुंच गए है। वहीं, 15 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र से 4, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से 1-1 मौतें दर्ज हुई हैं। केरल ने 4 पुरानी मौतों को कोविड सूची में जोड़ा है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है। कोरोना मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत

देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 23,091 है। सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक सकारात्मकता दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, कोविड़ से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,79,712 हो गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में मौसम बन रहा रोड़ा, बर्फबारी से तैयारियों में हो रही देरी

Coronavirus Update : अलर्ट मोड पर सरकारें

देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सहित राज्यों सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!