covid cases India 2025 : कोविड-19 मामलों में हल्की बढ़ोतरी: कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना सतर्क
covid cases India 2025 : देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं, हालांकि सरकारों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हाल के दिनों में नए केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन सभी राज्यों ने सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें :- flight diversion Delhi : खराब मौसम और ईंधन की कमी से दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके विमान, चार फ्लाइट्स वाराणसी डायवर्ट
कर्नाटक : कर्नाटक में अब तक कोविड-19 के 35 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि “कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। मामूली वृद्धि देखी गई है। हमने एहतियात के तौर पर एक एडवाइजरी जारी की है।”
दिल्ली : राजधानी दिल्ली में तीन वर्षों के अंतराल के बाद फिर से कोविड के 23 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा : हरियाणा में कुल 4 कोविड मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद से हैं। राज्य की मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। (covid cases India 2025)
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले तीन दिनों में 10 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। नगर निगम ने अस्पतालों को सतर्क रहने और जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। (covid cases India 2025)
तेलंगाना : हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक चिकित्सक कोविड पॉजिटिव पाया गया था, जो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। उसने पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहकर सभी प्रोटोकॉल का पालन किया।
देशभर में कोविड मामलों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन सरकारें पूरी सतर्कता बरत रही हैं और नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। (covid cases India 2025)



