Google Analytics —— Meta Pixel

flight diversion Delhi : खराब मौसम और ईंधन की कमी से दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके विमान, चार फ्लाइट्स वाराणसी डायवर्ट

flight diversion Delhi : शनिवार देर रात खराब मौसम और ईंधन की कमी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर सके चार विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इन विमानों में सैकड़ों यात्री सवार थे, जिन्हें कई घंटे तक असुविधा का सामना करना पड़ा। अचानक हुई इस स्थिति से वाराणसी एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :-  Delhi NCR rain alert : देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2007, जो मुंबई से दिल्ली के लिए रात 11 बजे रवाना हुई थी, उसे रात 1:45 बजे दिल्ली में लैंड करना था। लेकिन मौसम की खराबी और सीमित ईंधन के चलते विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। रातभर के प्रयासों के बाद यह फ्लाइट सुबह 3:10 बजे वाराणसी में सुरक्षित लैंड कर सकी। विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। एक घंटे रुकने के बाद फ्लाइट ने सुबह 4:12 बजे दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरी। (flight diversion Delhi)

इसी तरह दुबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 1464 भी दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण वाराणसी भेजी गई। यह विमान सुबह 3:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। इसके अलावा कोझिकोड (केरल) और पुणे से दिल्ली आने वाली दो अन्य फ्लाइट्स को भी इसी कारण से वाराणसी डायवर्ट किया गया।

चार विमानों की अचानक लैंडिंग से वाराणसी एयरपोर्ट पर संसाधनों पर दबाव बढ़ गया। यात्रियों को भोजन, पानी और आराम की व्यवस्था में देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को जल्द राहत पहुंचाने के प्रयास किए। (flight diversion Delhi)

यह घटना खराब मौसम में वैकल्पिक प्रबंधन की चुनौतियों और उड़ान संचालन की जटिलताओं को उजागर करती है। यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही, लेकिन उड़ान में देरी और डायवर्जन के कारण यात्रा असहज हो गई। (flight diversion Delhi)

Back to top button
error: Content is protected !!