विशेष पिछड़ी जनजाति की आकांक्षा रानी प्रदेश का नाम करेगी रोशन, BCCI अंडर-19 T20 ट्रॉफी में हुआ चयन

Cricketer Akanksha Rani: क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि देश के हर राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियां भी नजर आ रही है। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने में लगी हुई हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है, जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में BCCI ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में BCCI T20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है, जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाया है।
यह भी पढ़ें:- अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्रवाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की बेटी है। उनकी मां ने बताया कि बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई। आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी। (Cricketer Akanksha Rani)
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली। साथ ही अपनी बेटी और उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक-एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी और प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है, जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होंगी। (Cricketer Akanksha Rani)



