Crime Breaking News : 45 लाख से अधिक की चोरी, अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार
Crime Breaking News : बालोद पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक कार और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव सहित 18 से अधिक स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया था। कुल चोरी की राशि 45 लाख से अधिक आंकी गई है। (Crime Breaking News)
यह भी पढ़ें: AMSFC-2024 in Raipur : “सुरक्षा के साथ समृद्धि की ओर” , रायपुर में 40वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह संपन्न
रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी योगेश पटेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजनांदगांव के चिखली निवासी आरिफ खान उर्फ राजा खान (41), दुर्ग के नेवई निवासी अनवर खान (54), चिखली निवासी राजू मेश्राम (24) और राजनांदगांव के वैद्यनाथ कॉलोनी निवासी सोनार नथमल सोनी (51) शामिल हैं। गिरोह चोरी के दौरान फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल और कार का उपयोग करता था। आरोपी गमछे से चेहरा ढंककर सीसीटीवी से बचने का प्रयास करते और सुनसान घरों की दिन में रेकी कर रात में ताले तोड़ते थे। (Crime Breaking News )
एसपी ने बताया कि 27 अप्रैल को उमरादाह और झलमला गांव में हुई दो बड़ी चोरियों के बाद विशेष टीम गठित की गई। डाग स्क्वाड और त्रिनयन एप से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में आरिफ खान की पहचान हुई। इसके आधार पर अनवर को दुर्ग से, आरिफ को राजनांदगांव से और राजू मेश्राम को गोवा से गिरफ्तार किया गया। चोरी के जेवर सोनार नथमल सोनी को बेचे जाते थे।
जांच में खुलासा हुआ कि आरिफ और अनवर की मुलाकात जेल में हुई थी, वहीं से उन्होंने गिरोह बनाना शुरू किया। आरिफ ताला और वाहन चोरी में माहिर है, जबकि अनवर आलमारी तोड़ने में। दोनों ने राजू मेश्राम और सन्नी निमजे को भी गिरोह से जोड़ा। गिरोह का एक सदस्य अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Crime Breaking News )



