Google Analytics —— Meta Pixel

Khorora Road Accident : तेज रफ्तार बना मौत का कारण, हाईवा और ट्रेलर से माजदा की टक्कर, 13 की दर्दनाक मौत

Khorora Road Accident : रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:30 बजे खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास हुआ, जब ग्राम बाना बनारसी से लौट रही एक माजदा गाड़ी पहले हाईवा से टकराई और फिर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें: Crime Breaking News : 45 लाख से अधिक की चोरी, अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार

माजदा वाहन से चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हादसाKhorora Road Accident

माजदा वाहन में सवार लोग ग्राम चटौद (थाना विधानसभा क्षेत्र) के निवासी थे, जो चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों में 9 महिलाएं, दो किशोरी लड़कियां, एक लड़का और मात्र छह महीने का एक मासूम बच्चा शामिल है। वाहन में कुल 30 से अधिक लोग सवार थे। (Khorora Road Accident)

शरीर के अंग कटकर सड़क पर बिखर गए

हादसे की भयावहता इतनी थी कि कुछ शव सड़क पर बिखर गए और कई के अंग कटकर दूर जा गिरे। माजदा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें कई लोग फंस गए थे। चीख-पुकार के बीच स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। (Khorora Road Accident)

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी

देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की निगरानी की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और सुरक्षित लोगों को उनके घर भेजा गया।

वाहनों में ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम साबित हुआ है। लगातार चेतावनी और दुर्घटनाओं के बावजूद भारी वाहनों में ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी जारी है। त्योहार या पारिवारिक आयोजनों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार से वाहन चलाना अब आम प्रवृत्ति बन चुकी है, जो इस तरह की दुखद घटनाओं को जन्म दे रही है। (Khorora Road Accident)

चार महीने के मासूम सहित 13 लोगों की गई जान

भीषण हादसे में चार महीने के मासूम उमंग साहू सहित कुल 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में आनंद गांव थाना बेरला से उमंग साहू (4 माह) पुत्र सुशील साहू, भूमि साहू (6 वर्ष) पुत्री सुशील साहू, वर्षा साहू (27 वर्ष) पत्नी सुशील साहू; मोहंदी धरसीवां से एकलव्य उर्फ वासु साहू (7 वर्ष) पुत्र विक्रम साहू, गीता साहू पत्नी हीरा राम साहू, प्रभा साहू पत्नी रोहित कुमार, नंदनी साहू (60 वर्ष) पत्नी थानू साहू; चतौद से कुंती साहू (55 वर्ष) पत्नी मोती साहू, टिकेश्वरी साहू पत्नी संदीप साहू, कीर्ति साहू पत्नी दूजे राम साहू; गोंदवारा से महिमा साहू (18 वर्ष) पुत्री केदारनाथ साहू; मनहोरा से टिकेश्वरी साहू पत्नी विष्णु साहू तथा नगपुरा से राजबती साहू (60 वर्ष) पत्नी रामाधार साहू शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!