Google Analytics —— Meta Pixel

खेत में उगा कोरोना वायरस जैसा दिखने वाला खीरा

ओडिशा के एक गांव में कोरोना वायरस के शक्ल के खीरे ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है ।नवरंगपुर ज़िले के सरगुड़ा गांव के किसान ने जब इस खीरे की तस्वीर साझा की तो उसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ गांव पहुंच गई।

खीरे का आकार सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है ये खीरा बिल्कुल वैसा ही दिखाई पड़ता है , जिस तरह से वैज्ञानिकों ने विजुअल रिप्रेजेंटेशन वैज्ञानिकों ने साझा किया था ,

इसे भी पढ़े:सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर

बता दें कि दो साल पहले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी । कोरोना महामारी की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने वायरस से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी । इस तस्वीर को देखने से ही पता चल रहा था कि कोरोनावायरस कितना खतरनाक है।वैज्ञानिकों ने जो तस्वीर शेयर की थी उसमें वायरस एक गेंद जैसा था और उसके ऊपर कांटे लगे हुए थे।

इस खास संरचना का इस्तेमाल न सिर्फ वायरस को समझने के लिए किया गया बल्कि लोगों को कोरोना से जारूक करने के लिए कोरोना महामारी के दो साल बाद ओडिशा में एक ऐसा खीरा मिला है , जो काफी कुछ कोरोना वायरस जैसा ही दिखाई पड़ता है ।

इसे भी पढ़े:सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत, ट्रक से कार की भीषण टक्कर

ओडिशा के नबरंगपुर के सरगुड़ा गांव में किसान ने दावा किया है कि उनके खेत में ऐसा खीरा उगा है जो दिखने में कोरोना के विजुअल रिप्रेजेंटेशन जैसा दिखता है । किसान ने बताया कि उसके खेतों में जो खीरा उगा है वह गोल है और उसके चारों ओर कांटे जैसे आकृति उभरी हुई है ।

इसे भी पढ़े:मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रायपुर

सुरगुड़ा गांव के किसान चंद्रा पुजारी ने बताया कि उन्होंने यह खीरा तब देखा जब वह किसी काम से सरगुड़ा गांव में गए थे । इसके बाद उन्होंने खीरे की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी और देखते ही देखते ये फोटो वायरल हो गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!