Google Analytics —— Meta Pixel

Custom Milling Scam : छत्तीसगढ़ में ईडी ने राइस एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के ठिकानों पर दी दबिश, पढ़े पूरी खबर

Custom Milling Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में इडी ने शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग में दो-दो जगह पर और खरोरा में एक जगह पर छापेमारी की है। ईडी की एक टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के दीपक नगर स्थित निवास पर पहुंची है।

यह भी पढ़े :- CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम, पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस, कई जिलों में Heat Wave की चेतावनी

इसी के साथ राइस कारोबारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस संगठन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम की कार्रवाई जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले (Custom Milling Scam) में पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलिंग के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनने के बाद 122 नक्सली ढेर: डिप्टी CM विजय शर्मा

धान की कस्टम मिलिंग में बड़ा घोटाला (Custom Milling Scam) के सूत्रधार मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच में पाया कि खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार द्वारा धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया गया. धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने 40 रुपये को बढ़ाकर तीन गुना यानी 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किस्तों में किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!