Google Analytics —— Meta Pixel

CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम, पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस, कई जिलों में Heat Wave की चेतावनी

CG Heat Wave Alert: देश के कई राज्य इन दोनों भीषण गर्मी की चपेट में है कई जिलों में रेड अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है लोग गर्म हवा और लू की चपेट में है कई लोगों की मौत होने की भी सूचना आ रही है , ऐसे में छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है प्रदेश के कई जिले इन दिनों लहर की चपेट में है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है. 31 मई यानी आज से बस्तर संभाग के जिलों के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9°C मुंगेली में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.3°C KVK नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

शनिवार से मिलेगी राहत

शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा लेकिन शनिवार के बाद से प्रदेश का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री कम हो सकता है. अधिकतम तापमान में गिरावट होने से तपती गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। (CG Heat Wave Alert)

मौसम वैज्ञानिक ने बताया “एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जो दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश दक्षिण बिहार और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पश्चिम बांग्लादेश तक फैली हुई है. जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है. बारिश का क्षेत्र मुख्यता दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रह सकता है। (CG Heat Wave Alert)

Back to top button
error: Content is protected !!