Google Analytics —— Meta Pixel

cyber-fraud-case-dantewada : वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 61 लाख ठगे, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

cyber-fraud-case-dantewada : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत हारम निवासी भूपेंद्र तेलामी से 61 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। आरोपियों ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टेंडर के नाम पर पहले प्रॉफिट का लालच दिया और फिर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाकर फरार हो गए। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

cyber-fraud-case-dantewada

यह भी पढ़ें :- Bhilai black magic threat: पुरानी रंजिश में बेटी को उठाने की धमकी, भिलाई में मुर्गा, नींबू, चूड़ी फेंकने वाला आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार

रोज 1200 से 6000 रुपए कमाने का दिया झांसा

पीड़ित को एक कंपनी द गुड गाइस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नाम से वॉट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें रोज़ 1200 से 6000 रुपए कमाने का दावा किया गया था। शुरुआत में 10 हजार रुपए का डेमो प्रॉफिट भी उसके वॉलेट में डाला गया, जिससे वह झांसे में आ गया। फिर उसे टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया और टेंडर खोलने, पैसे लगाने के नाम पर धीरे-धीरे 61 लाख रुपए वसूले गए। (cyber-fraud-case-dantewada )

अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए गए

पीड़ित ने बताया कि कुछ टेंडर पूरे करने के बाद उसे लाभ भी दिखाया गया, जिससे भरोसा और गहरा हो गया। उसे फाइनेंशियल कंसल्टेंट से बात करवाकर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए गए। जब रकम डलवा ली गई तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिए और कोई संपर्क नहीं किया। (cyber-fraud-case-dantewada )

5 लाख कैश और बैंक खाते में 3 लाख होल्ड कराए

शिकायत पर दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने तत्काल एक टीम गठित की और साइबर सेल को सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि ठग राजस्थान से ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस टीम ने जोधपुर से बीरम राम नायक और पेम्पाराम, फलोदी से शिशुपाल, तथा जयपुर से जितेंद्र मैरोटा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 लाख रुपए कैश और बैंक खाते में 3 लाख रुपए होल्ड कराए गए। (cyber-fraud-case-dantewada )

SP गौरव राय ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। इस कार्रवाई में TI नरेश सलाम, उप निरीक्षक रूपेश नारंग, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह समेत कई जवान शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!