Bhilai black magic threat: पुरानी रंजिश में बेटी को उठाने की धमकी, भिलाई में मुर्गा, नींबू, चूड़ी फेंकने वाला आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार
Bhilai black magic threat: भिलाई के छावनी क्षेत्र में एक महीने पहले हुई सनसनीखेज घटना में आरोपी जे कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक घर के सामने मुर्गे की बलि चढ़ाकर फेंकी थी। साथ ही चूड़ियां, सिंदूर और कटे नींबू रखकर डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा उसने पीड़ित की बेटी को उठाने की धमकी भी दी थी।
यह भी पढ़ें :- Train Jewellery Robbery: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता का मुख्य आरोपी फरार
छावनी कैंप-1 निवासी एस. नरेश और उनके भाई एस. बालाराजू ने पुलिस को बताया कि आरोपी जे कुमार ने यह हरकत दुश्मनी के चलते की। आरोपी ने पड़ोस के एक अन्य घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग भी लगाई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। (Bhilai black magic threat)
फोन पर धमकी- अगला निशाना आपकी बेटी
एस बालाराजू को फोन पर धमकी दी गई थी कि उनके घर में ‘जादू टोना’ कर दिया गया है और अगला निशाना उनकी बेटी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर टीम भेजी। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-9 के एक खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया, जहां वह फरारी के दौरान छिपा हुआ था। (Bhilai black magic threat)
कुख्यात अपराधी अमित का शूटर रह चुका है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, जे कुमार एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी अमित जोश का शूटर रह चुका है और शहर के नामी गुंडों के संपर्क में है। उसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है और पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है। अगर पहले की घटनाओं में उसकी संलिप्तता पाई गई तो अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। (Bhilai black magic threat)
वायरल वीडियो में युवक को बेरहमी से पीटते दिखा था
कुछ महीने पहले एक वायरल वीडियो में भी एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया था। पुलिस को संदेह है कि वह आरोपी जे कुमार ही था। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



