Google Analytics —— Meta Pixel

Train Jewellery Robbery: शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता का मुख्य आरोपी फरार

Train Jewellery Robbery: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस में 4 अप्रैल को हुई 65 लाख रुपए की हीरे-जवाहरात की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। चोरी राजनांदगांव से दुर्ग के बीच हुई थी।

गोंदिया निवासी हीरा व्यापारी की पत्नी हिना पटेल (54) कोच HA-1 A2 सीट नं. 21 पर रायपुर तक सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें दो हीरे के नेकलेस, चार हीरे की अंगूठियां, कान का लटकन और 45 हजार नकद थे।

यह भी पढ़ें :- High Court divorce decision: तलाक के बाद भी एक ही घर में रहेंगे पति-पत्नी, हाईकोर्ट में 6 शर्तों पर समझौता, खर्च और रहन-सहन के नियम तय

आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार

रेल पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने जांच शुरू की। आरोपी संतोष साव उर्फ अफरीदी (34) राउरकेला, ओडिशा से गिरफ्तार हुआ। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी का सामान कोलकाता के रोहित उर्फ गोलू और सुंदरगढ़ के शेखर प्रसाद दास (42) को बेच दिया था। पुलिस ने शेखर को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी रोहित अब भी फरार है। (Train Jewellery Robbery)

बिलासपुर, भिलाई व डोंगरगढ़ के 4 मामलों का खुलासा

आरोपियों ने 2023 और 2024 में भी कई ट्रेनों को निशाना बनाया था। इस गिरोह के पकड़े जाने से जीआरपी ने बिलासपुर, भिलाई और डोंगरगढ़ के कुल 4 आपराधिक मामलों का भी खुलासा किया है।

इस सफल कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी बीएन मिश्रा, निरीक्षक आरके बोर्झा, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, राकेश वर्मा, भास्कर पाणिग्राही सहित रायगढ़ और भिलाई जीआरपी के अनेक जवानों का विशेष योगदान रहा। (Train Jewellery Robbery)

रेल पुलिस अब फरार आरोपी रोहित की तलाश में जुटी है। वहीं बरामद गहनों और नकदी को कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता को सौंपने की तैयारी चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!