Google Analytics —— Meta Pixel

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

DA Badha: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही तोहफा दे दिया है। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था। ये 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी। यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें:- संदिग्ध हालत में गद्दे में लिपटी हुई मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

वहीं कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही देश के 3 सबसे बड़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है। (DA Badha)

PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने तक बढ़ाया

कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी। केंद्र के इस फैसले से देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। अब देश के जरूरतमंदों को दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था। (DA Badha)

80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन

ये योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फिर इसे नवंबर 2021 तक बढ़ाया गया। सरकार इसे आगे बढ़ाती रही। गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है। इस योजना के तहत सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत पहचान किए गए लोगों को मुफ्त राशन देती है। NFSA ने 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलने वालों की सूची में रखा है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है। (DA Badha)

देश के 199 रेलवे स्टेशनों का होगा रिडेवलपमेंट

देश के 199 रेलवे स्टेशनों को रिडेवलपमेंट का काम चल रहा है। 47 स्टेशनों के टेंडर निकल चुके हैं 32 स्टेशनों पर काम चालू हो चुका है। देश के 3 सबसे बढ़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इससे स्टेशन का डेवलपमेंट किया जाएगा। (DA Badha)

Back to top button
error: Content is protected !!