Google Analytics —— Meta Pixel

संदिग्ध हालत में गद्दे में लिपटी हुई मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Gariaband Crime News: गरियाबंद के पांडुका और छूरा थाने के सीमा पर जतमई धयम के पहले घाट के 30 फिट गहरे गड्ढे में गद्दे में लिपटा युवती का शव मिला है,  जिसमें बदबू आ रही थी। उसे राहगीरों ने देखा और घटना की जानकारी पुलिस दी, लेकिन घटना स्थल पांडुका और छूरा थाने के बीच होने के चलते दोनो थाना स्टाप और SDOP पुष्पेंद्र नायक सुबह नौ बजे घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- बिना लाइसेंस के सब्जी बीज का व्यापार करने पर कार्रवाई, 2 व्यवसायियों को नोटिस

बता दें कि जतमाई मंदिर घाट में तीस फिट गहरे गढ्ढे में एक लाश मिली है, जिसे गद्दे में लपेटकर फेका गया था ,उसे राह चलते राहगीरों के द्वारा देखा गया, लेकिन लाश ज्यादा गहराई में होने के चलते उसे निकालने में काफी परेशानी हुई। हालांकि बड़ी मुश्किल से गद्दे में लिपटे शव को बाहर निकाला जा सका और डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में गद्दे को खोलते हुए युवती को बाहर निकाला, लेकिन युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। (Gariaband Crime News)

पुलिस के मुातबिक शव 2 से 3 दिन पुरानी हो सकती है। बदबू आने से राहगीरों को लाश का चला पता। वहीं मिले शव के बारे में SDOP पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि मृतिका का शिनाख्त डॉक्टरों की उपस्थिति में किया गया है, जो प्रथम दृष्टिकोण में हत्या का मामला लग रहा है , लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की पुष्टि हो पाएगी। (Gariaband Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!