अनमोल न्यूज 24 की ओर से स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेषांक अनमोल जीवन का मंत्री स्वास्थ्य सिंहदेव ने किया विमोचन

Anmol News 24 Magazine: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अनमोल न्यूज 24 की ओर से स्वास्थ्य पर केंद्रित करके अनमोल जीवन आरोग्य विशेषांक पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। अनमोल जीवन पत्रिका का विधिवत विमोचन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करकमलों से किया गया। विमोचन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस  सिंहदेव ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कई प्रकार की बीमारियों से बचाव का महत्वपूर्ण तरीका है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 5 महीने बाद मिले 100 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं होना चाहता लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति बरती गई लापरवाही उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर देती है।अपने स्वास्थ्य का स्वयं देखभाल करें। स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या अपने परिचित डॉक्टर के से संपर्क जरूर करें।अनमोल न्यूज 24 के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा कि जीवनक्रम को सुव्यवस्थित रीति से चलाने के लिए आवश्यक साधनों में आरोग्य का एक महत्वपूर्ण स्थान है। रोग मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु हैं। यह जीवन तत्व को समाप्त कर, व्यक्ति को खोखला और निकम्मा बना देता हैं, जिससे पुरूषार्थ की क्षमता क्षीण हो जाती है। समाज सेवा, परमार्थ, साधना, भजन, ध्यान, धर्म, कर्म जैसे पूण्य कर्मों के लिए जिस मनोबल की आवश्यकता होती है, वह स्वस्थ शरीर से ही संभव है। (Anmol News 24 Magazine)

संपादक अशोक कुमार साहू ने आगे कहा कि स्वास्थ्य को ही विशेष केंद्रित करके “अनमोल जीवन” आरोग्य विशेषांक का प्रकाशन किया गया है। इस पत्रिका में स्वास्थ्य जागरूकता की सभी जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। हमें पूरा विश्वास हैं, अनमोल जीवन “आरोग्य विशेषांक” पत्रिका सभी प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा। विमोचन अवसर पर डॉ. सुखदेव राम साहू- अध्यक्ष समाज गौरव विकास समिति रायपुर, अलख राम यादव- अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया झेरिया यादव समाज रायपुर, युवा व्यवसायी और समाज सेवी जितेन्द्र चन्द्राकर, रायपुर संवाददाता टुम्मन साहू और मनोज कुमार साहू उपस्थित थे। (Anmol News 24 Magazine)

Related Articles

Back to top button