Dantewada suicide case : 23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलती मिली लाश, कारण अज्ञात

Dantewada suicide case : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 23 वर्षीय युवती श्यामबती कड़ती ने अपने घर में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हाररास गांव की है। युवती मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।
खाना खाकर चली गई थी कमरे में
मिली जानकारी के अनुसार, श्यामबती सोमवार शाम करीब 6 बजे काम से लौटकर आई थी। रात में परिजनों के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। (Dantewada suicide case)
फंदे से लटकती मिली लाश
कमरे के अंदर श्यामबती की लाश पाइप से लटकती मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।(Dantewada suicide case)
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। (Dantewada suicide case)
यह भी पढ़ें :- CG Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, सरगुजा संभाग में तीन की मौत, बच्चे फंसे, पुलिया बहने से रास्ता बंद



