Google Analytics —— Meta Pixel

मालगाड़ी के पायलट ने की सिग्नल की अनदेखी…यही बनी हादसे की वजह: रेलवे

Darjeeling Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दो लोको पायलट समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 60 लोग घायल हो गए हैं। हादसा सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में हुआ है, जहां पूर्वी रेलवे ने कंट्रोल डेस्क स्थापित किया है। बता दें कि टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के 5 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ईस्टर्न रेलवे के CPRO के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन के आखिरी में दो पार्सल और एक SLR कोच लगे हुए थे। इसमें कोई पैसेंजर नहीं था।

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश की वजह से शायद मालगाड़ी के पायलट सिग्नल को देख नहीं पाया, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा लटक गया। वहीं अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। (Darjeeling Train Accident)

रेलवे के PRO ने कहा कि जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। फिटनेस टेस्ट के बाद ट्रेन को सियालदह रवाना किया जाएगा। अभी सिंगल लाइन पर ट्रेन सविर्स शुरू कर दी गई है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2 लाख 50 हजार रुपए और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा मृतकों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिया गया है। (Darjeeling Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!