बेमन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बृजमोहन अग्रवाल: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Baij on Brijmohan: छत्तीसगढ़ में 7 मई को तीसरे चरण के लिए 7 सीटों पर मतदान होंगे, जिसमें रायपुर लोकसभा सीट भी शामिल है, जिसमें BJP ने कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय  को टिकट दिया है। ऐसे में दोनों पार्टी अपने-अपने जीत का दावा कर रही है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज कहा कि व्यक्तिगत रूप से पूछेंगे तो बृजमोहन अग्रवाल बताएंगे कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया

बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल बेमन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका लड़ने का मन नहीं था। जनता और उनके क्षेत्र के लोग भी चाह रहे हैं कि वे विधायक रहे। जनता बृजमोहन अग्रवाल को विधायक ही देखना चाहती है। इसलिए विकास उपाध्याय को सांसद बनाएगी। हालांकि रायपुर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ है। इस सीट पर 8 बार से भाजपा का कब्जा है। इसी सीट से बृजमोहन अग्रवाल 8वीं बार विधानसभा में पहुंचे हैं। रायपुर की राजनीति में उनका कद बहुत बड़ा है। रायपुर में मुकाबला जीतने का नहीं रह गया। यहां लीड की बात हो रही है। भाजपा समर्थक जीत का सबसे बड़ा अंतर पेश करने के लिए ताकत लगाए हुए हैं। (Deepak Baij on Brijmohan)

बैज ने PM मोदी को बताया कलाकार

वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने PM नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा कलाकार कोई नहीं हो सकता है। उनमें बहुत कला है। बैज ने कहा कि PM मोदी ने पहली बार महंगाई, बेरोजगारी, नौकरी और काले धन को लेकर चुनाव लड़ा। दूसरी बार पुलवामा को लेकर चुनाव लड़ा। वहीं तीसरी बार उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कभी धर्म की बात करते हैं तो कभी भगवान की बात करते हैं। अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई। प्रधानमंत्री जहां चुनावी सभा लेंगे वहां घड़ियाली आंसू बहते हुए देखेंगे। यह उनकी कला है। उनसे बड़ा कलाबाज कोई नहीं है। (Deepak Baij on Brijmohan)

Related Articles

Back to top button