Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Chunav 2025 : 15-15 करोड़ का ऑफर, इधर LG ने दिए जांच के आदेश, उधर केजरीवाल के घर पहुंच गई ACB टीम

Delhi Chunav 2025 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ी हलचल देखने मिल रही है. AAP नेताओं के द्वारा बीजेपी की तरफ से कॉल आने और 15 करोड़ के ऑफर देने के दावों पर जांच के आदेश हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य करेंगे महाकुंभ में स्नान, विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा पत्र

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर के लिए ACB की टीम भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर ACB की टीम पहुंच गई है. ACB ने कुल 3 टीम बनाई है. संजय सिंह का बयान एसीबी दफ्तर में रिकॉर्ड हो रहा है।

बीजेपी ने केजरीवाल के आरोपों को लेकर एलजी से जांच कराने की अपील की थी। बीजेपी नेता विष्णु मित्तल ने आप के अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव को विधायकों/प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त करने के आप के आरोपों की ACB से जांच कराने का निर्देश दिया।

आप ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य सीनियर नेताओं ने बीजेपी पर 16 आप विधायकों को 15 करोड़ रुपये प्रति विधायक देने का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ बीजेपी की छवि खराब करना चाहती है।

AAP को छोड़कर आ जाओ

संजय सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश अहलावत ने भी कॉल पर ऑफर दिए जाने के आरोप लगाए. मुकेश अहलावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल जी का साथ नहीं छोडूंगा. मुझे इस नंबर से फोन आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे, ‘AAP’ छोड़ के आ जाओ। (Delhi Chunav 2025)

उन्होंने आगे लिखा, “मैं इनको कहना चाहता हूं कि जो इज्जत केजरीवाल जी ने और आम आदमी पार्टी ने मुझे दी है, मैं मरते दम तक अपने पार्टी को नहीं छोड़ूंगा। (Delhi Chunav 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!