
Delhi Election Result : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 42 सीटों पर आगे है। आप ने 28 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय : चेकिंग के दौरान कार से पकड़ी गई 35 लाख की चांदी की पायल, 177 जोड़ी पायल जब्त
8 राउंड की गिनती के बाद केजरीवाल फिर पीछे
नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की गिनती होनी है। अभी तक 8 राउंड की गिनती हो गई है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल 300 वोटों से पिछड़ गए हैं। (Delhi Election Result )
कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे
कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 2800 वोटों से आगे हैं। रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए है। AAP 29 सीटों पर आगे है। (Delhi Election Result )
इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त
गांधी नगर विधानसभा सीट से आप के नवीन चौधरी 3030 वोट से आगे हैं। वजीरपुर में भाजपा 494 वोट से आगे है।
कोंडली विधानसभा सीट पर 5 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 10254 वोट से आगे।
विकासपुरी में भाजपा 4300 वोट से आगे
द्वारका में भाजपा 2400 वोट से आगे
मटियामहल सीट से भाजपा 6200 वोट से आगे
नजफगढ़ सीट से भाजपा 11300 वोट से आगे
मॉडल टाउन में आप आगे
मटियाला में भाजपा 2100 वोट से आगे।
मॉडल टाउन में आप आगे।
आदर्श नगर सीट पर आप आगे
विकासपुरी में भाजपा 2900 वोट से आगे
नजफगढ़ में भाजपा 10600 वोट से आगे
नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे
आज शाम बीजेपी दफ्तर जाएंगे पीएम मोदी
रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, रुझान सामने आने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं।
इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। नतीजों से तय होगा कि 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बेदखल होती आ रही भारतीय जनता पार्टी को इस बार राजधानी के सिंहासन पर बैठने का मौका मिलेगा या आम आदमी पार्टी को लगातार यहां चौथी बार सरकार बनाने का अवसर हाथ लगेगा। कांग्रेस को भी इस बार दिल्ली की जनता से बड़ी उम्मीद रही है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज पिछड़े हैं। अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और आतिशी तक शुरुआती रुझानों में ही पीछे हो गई हैं। नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी सीट पर फिलहाल बीजेपी के प्रत्याशियों को बढ़त है।