Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Election Results : दिल्ली में 27 साल बाद BJP का राज, मनीष सिसोदिया हारे, केजरीवाल भी फंसे, BJP बहुमत के पार

Delhi Election Results : दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजों ने सत्ता का परिवर्तन के संकेत दे दिए. दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग पल-पल दिलचस्प होती जा रही है. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. रुझानों से लग रहा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा आ रही है. आम आदमी पार्टी की वापसी के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है।

सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे. 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी. इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया. अब उन्हें यहां भी हार मिली है.

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा. 600 वोट से हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं.

यह भी पढ़े :- Delhi Election Result : दिल्ली के रुझानों में आ रहा ट्विस्ट! 8 राउंड की गिनती के बाद केजरीवाल फिर पीछे

यह नतीजें यह भी तय करेंगे कि दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस का क्या भविष्य होगा। की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी और शुरुआती रुझान शुरुआती घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे।

राजेंद्र नगर सीट से AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं. वहीं, पटपड़गंज सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार की है. उन्होंने कहा, यह मेरी व्यक्तिगत हार है. मैं लोगों से नहीं जुड़ सका. मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।

Back to top button
error: Content is protected !!