Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Elections : मैं देश बचा रहा और राहुल गांधी पार्टी, केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

Delhi Elections : राहुल गांधी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल झूठे वादे करते हैं. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुत गांधी अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वह देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय का ऐलान: मुकेश के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता, चंद्रकार के नाम से पत्रकार भवन का होगा निर्माण

बता दें कि सीलमपुर में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अरविंद केजरवीला पर हमला किया था, जिसके कुछ देर बाद ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी थी. केजरीवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि वो उनके बयानों पर किसी तरह का कमेंट नहीं करेंगे.

जनतंत्र बिकने वाला नहीं- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया- “ये लोग एक इलाके में सामान बांट रहे है तो दूसरे इलाके के लोग नाराज हो रहे हैं। अब पता चल रहा है कि ये लोग अब सोने के चेन बांट रहे हैं। लेकिन सभी इलाकों में नहीं बांट रहे हैं। इससे से लोग नाराज है। अब ये लोग कहते हैं कि दिल्ली वालों के वोट खरीद लेंगे। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं सारा सामान इनसे ले लो। लेकिन अपना वोट मत बिकने देना। इनको दिखा दो कि जनतंत्र बिकने वाला नहीं है। दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर हमारा कैंडिडेट भी कुछ सामान बांटता है तो उसे वोट मत देना।”

राहुल गांधी पर भी बोले केजरीवाल

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि केजरीवाल झूठे वादे करते हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा- “मैं राहुल गांधी के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। वो पार्टी बचा रहे हैं, मैं देश बचा रहा हूं। (Delhi Elections)

राहुल गांधी ने कहा था कि, “नरेंद्र मोदी और केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं. वहीं अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं. केजरीवाल आए और कहा कि दिल्ली साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा. अब हालात ऐसे हैं कि भयानक प्रदूषण है. लोग बीमार रहते हैं. लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जैसे पीएम मोदी झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वैसे ही झूठे वादे केजरीवाल भी करते हैं. इन दोनों में कोई फर्क नहीं है. (Delhi Elections)

Back to top button
error: Content is protected !!