Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में जानलेवा हुआ डेंगू, एक युवक की इलाज के दौरान मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डेंगू बुखार (Dengue Fever) एक नई मुसीबत लेकर आया है। रायपुर शहर में तो डेंगू अब जानलेवा हो चला है। राजधानी में ​देर रात देवेंद्रनगर के निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं अंबेडकर अस्पताल में डेंगू के शक पर 24 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया है। शहर के सभी बड़े निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं।

यह भी पढ़े :- बारिश के कारण बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा, सोते समय करें मच्छरदानी का उपयोग

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में राजधानी में केवल तीन मरीजों में ही डेंगू (Dengue Fever) निकला है। बाकी को सरकारी अमला इसलिए डेंगू नहीं मान रहा है क्योंकि इनके ब्लड सैंपल का वायरोलॉजी लैब में एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। इस बीच, अंबेडकर अस्पताल में ही एक दर्जन मरीजों के शरीर में डेंगू के वायरस की वजह से प्लेटलेट कम हो गया है।

यह भी पढ़े :- NUH VIOLENCE : नूंह में फिर चलीं गोलियां, पुलिस-आरोपी के बीच एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें ज्यादातर प्लेटलेट (Dengue Fever) कम होने वाले हैं, लेकिन गंभीर नहीं है। देवेंद्रनगर अस्पताल के संचालक डा. सुनील खेमका के अनुसार जिस युवक की मौत हुई, उसे गंभीर हालत में लाया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!