Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ जल्द बनेगा ODF प्लस में मॉडल स्टेट: डिप्टी CM विजय शर्मा

Deputy Chief Minister Sharma: डिप्टी CM विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय से विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों के सरपंच और जनप्रतिनिधियों को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जल्द ही ODF प्लस में मॉडल स्टेट बनने जा रहा है। राज्य में 36 लाख परिवारों के यहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं 13137 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 3 लाख टन के पार, किसानों को 72 घंटे में मिल रहा धान का दाम

गौरतलब है कि विश्व शौचालय दिवस के मौके पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पूरे राज्य में हमारा शौचालय, हमारा सम्मान की थीम पर 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक स्वच्छता के महत्व और शौचालय के उपयोग पर जन जागरूकता समेत अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में डिप्टी CM शर्मा ने 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र और 5 स्वच्छाग्राही दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया। (Deputy Chief Minister Sharma)

2024 में हुआ था स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद: शर्मा

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के कल्पना को साकार करने का प्रण लेते हुए 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री का यह प्रण संपूर्ण राष्ट्र का प्रण बन चुका है। स्वच्छ भारत के निर्माण को एक जनक्रांति का स्वरूप देने की कड़ी में 19 नवब 2024 विश्व शौचालय दिवस से 10 दिसंबर 2024 मानव अधिकार दिवस तक पूरे राष्ट्र में अभियान मनाया जा रहा है। (Deputy Chief Minister Sharma)

शौचालयों का उपयोग सिर्फ एक व्यक्तिगत सुविधा नहीं: शर्मा

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार बिना शौचालय के न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। व्यक्तिगत शौचालयों का उपयोग सिर्फ एक व्यक्तिगत सुविधा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सहायक होगी। (Deputy Chief Minister Sharma)

बीमारियों पर नियंत्रण रखना आसान: शर्मा

डिप्टी CM ने कहा कि घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था, जिससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह रहता था। व्यक्तिगत शौचालयों ने उन्हें इस असुविधा से मुक्त किया है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। गांव के आस-पास के वातावरण में स्वच्छता बनी रहती है, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है। कार्यक्रम को प्रमुख सचिव निहारिका बारीक सिंह, मिशन संचालक जयश्री जैन ने भी संबोधित किया। (Deputy Chief Minister Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!