CG Dhan Kharidi : धान खरीदी पर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
CG Dhan Kharidi : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी की पुख्ता और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन विभिन्न सहकारी समितियों में 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है।
यह भी पढ़े :- IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे शर्मनाक हार, 92 साल में पहली बार घर में ऐसा हुआ
मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि “प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी (CG Dhan Kharidi ) केंद्रों में किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला और विभागीय अधिकारी पूरी तत्परता के साथ धान खरीदी व्यवस्था के संचालन में जुटे हुए हैं, ताकि किसानों को टोकन वितरण से लेकर भुगतान तक हर चरण में सुविधा और पारदर्शिता मिल सके। (CG Dhan Kharidi )



