डिप्टी CM अजित पवार ने फिर दोहराया अपना बयान, कहा- हमें ये ‘बंटेंगे-कटेंगे’ पसंद नहीं

Deputy CM Ajit Pawar: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी CM और NCP प्रमुख अजित पवार ने कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर कहा कि मैंने एक सार्वजनिक रैली और मीडिया साक्षात्कारों में इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है। हम सभी ने इसका विरोध किया है। कुछ भाजपा नेताओं ने भी यही व्यक्त किया है। किसी ने मुझे बताया कि भाजपा की पंकजा मुंडे ने भी इस नारे का विरोध किया है। एक राज्य का मुख्यमंत्री यहां आते हैं और कहते हैं “बटेंगे तो कटेंगे”, हमने तुरंत कहा कि ऐसे नारे यहां नहीं चलेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र अंबेडकर के सिद्धांतों पर काम करता है।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अजित पवार ने फिर दोहराया अपना बयान, कहा- हमें ये ‘बंटेंगे-कटेंगे’ पसंद नहीं
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि देवेंद्र जी का इस पर क्या जवाब है, लेकिन हमें ये ‘बंटेंगे, कटेंगे’ पसंद नहीं है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मतलब है सबका साथ, सबका विकास…अब, ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं, मैं इसे इस नजरिए से देखता हूं। नवाब मलिक को चुनाव में टिकट दिए जाने और महायुति द्वारा इस पर असहमति जताए जाने पर पवार ने कहा कि क्या उनके खिलाफ आरोप साबित हो गए हैं? ये सिर्फ आरोप हैं, लेकिन अदालत में साबित नहीं हुए हैं। बोफोर्स को लेकर राजीव गांधी पर भी आरोप थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ‘किंगमेकर’ या ‘स्पॉइलर’ बनेंगे के सवाल पर अजित पवार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे ‘किंगमेकर’ या ‘स्पॉइलर’ बनने की इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। (Deputy CM Ajit Pawar)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे पर दिया बयान
पवार ने कहा कि हम अपनी शुरू की गई सरकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जा रहे हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि अभी 20 तारीख नजदीक आ रही है। हमारी महायुति 175 सीटों से कैसे आगे जाएगी और हम इसे आगे ले जाकर दिखाएंगे। बाद में सब विधायक बैठकर तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। हमारी लाड़की बहना योजना गेमचेंजर साबित होगी। इस विधानसभा चुनाव में बारामती में पवार बनाम युगेंद्र पवार पर अजीत ने कहा कि पहले मेरी पार्टी ने उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित किया और फिर उनकी (NCP-SCP) सूची सामने आई। 25 साल की आयु का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। (Deputy CM Ajit Pawar)
व्यक्तिगत समीकरण पर भी दिया जवाब
‘महायुति में आने के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ व्यक्तिगत समीकरण के सवाल पर कहा कि यह ठीक-ठाक है। उन्होंने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में 1985 के बाद एकल सबसे बड़ी पार्टी कोई नहीं आई। जैसे केजरीवाल, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, करुणानिधी, चंद्रबाबू, जयललिता की एकल सबसे बड़ी पार्टी आई। ऐसा हमारे महाराष्ट्र में नहीं चलता। यहां गठबंधन सरकार का ही राज है, यही हमारी स्थिति है। महाराष्ट्र के मतदाताओं को ऐसा कोई नेता नहीं लगा कि जिसका सभी को समर्थन करना चाहिए, यह महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएगा। इतने साल उन्होंने (शरद पवार) काम किया, ज्यादा से ज्यादा 71 सीटें आई, कभी 71, 58,41, 54 आई, ऐसा हुआ है। वे वरिष्ठ नेता हैं। मैं 23 तारीख को दोपहर को बताऊंगा कि क्या होने वाला है। (Deputy CM Ajit Pawar)



