बटेंगे तो कटेंगे नारा भारतीयों को एकजुट करने का प्रयास: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Union Minister Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन निश्चित रूप से जीतने जा रहा है। हमें निश्चित रूप से निर्णायक बहुमत मिलेगा। मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे। मुझे लगता है कि हमें इस गठबंधन से फायदा होगा और हम जीतेंगे। कांग्रेस और शिवसेना (UBT) जो साथ आई उनके कौनसे विचार मिलते हैं? उन्होंने कहा कि हमारा देश एक है, हम सब भारतीय हैं। हमारी पूजा पद्धति अलग है, कोई मंदिर जाता है, कोई मस्जिद जाता है, कोई चर्च जाता है, लेकिन हम सब भारतीय हैं।
यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने बेटी के लिए अजित पवार को विलेन बना दिया: डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस
उन्होंने कहा कि आतंकवाद, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सभी को आतंकवाद और देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, यही इसकी भावना है। सभी भारतीयों को एकजुट होना चाहिए, यह उन्हें बांटने का प्रयास नहीं है। लोग इसका (बटेंगे तो कटेंगे) अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं। एमवीए के महाराष्ट्र में आने वाली परियोजनाओं को बाहर गुजरात ले जाया गया और महाराष्ट्र को नीचे धकेल दिया गया वाले आरोप पर उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है, निवेश करने वाला व्यक्ति खुद तय करता है कि उसे किस गांव, जिले, राज्य में निवेश करना है और वह वहां की सरकार की नीतियों को ध्यान में रखते हुए निवेश करता है। यह आरोप पूरी तरह से गलत है, यह भाजपा को बदनाम करने के लिए है। (Union Minister Nitin Gadkari)
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने BJP को घेरा
मराठा आरक्षण पर गडकरी ने कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने रास्ता निकालकर मदद करने की कोशिश की थी। हम मराठा आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि यह चुनाव एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस – तीनों के नेतृत्व में हो रहा है और पार्टी हाईकमान और चुनाव के बाद चुने हुए प्रतिनिधि अपने नेता का चयन करेंगे। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे देश की नजरें महाराष्ट्र के लोगों की ओर है। हमारा गठबंधन मजबूत है। हमारी योजनाएं, हमारा एजेंडा, हमारा प्रचार, हमारे उम्मीदवार बहुत बेहतर हैं और इस सरकार के काम काज को भी लोग देख चुके हैं। हमारा चुनाव प्रचार सकारात्मक है। भाजपा सरकार, चाहें वो केंद्र में हो या महाराष्ट्र में, केवल और केवल वोट की राजनीति करती है। (Union Minister Nitin Gadkari)
लोग बदलाव लाना चाहते हैं: पायलट
पायलट ने कहा कि हर वर्ग परेशान है, इसलिए लोग बदलाव लाना चाहते हैं। हर तरफ से संकेत आ रहा है कि अच्छी बहुमत के साथ हम महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमने बहुत स्पष्ट कहा है कि हम चुनाव लड़ रहे हैं एक अच्छी सरकार बनाने के लिए। किस पद पर कौन बैठेगा या मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात का निर्णय हम चुनाव के एक दिन बाद ही ले लेंगे। ये कोई बहुत बड़ा विषय नहीं है। पद की लड़ाई तो भाजपा के अंदर है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री हैं और अब तक उस गठबंधन ने घोषणा नहीं की कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। ये सवाल तो उनसे (महायुति) बनता है, क्योंकि वो सत्ता में है। (Union Minister Nitin Gadkari)



