Google Analytics —— Meta Pixel

घुसपैठियों के साथ-साथ कांग्रेस को भी बांग्लादेश भेज देना चाहिए: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा

Assam CM on Congress: झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, मीर ने कहा था कि न हिंदू देखा जाएगा, न मुसलमान देखा जाएगा और न ही घुसपैठिया देखा जाएगा। हमारी सरकार आने पर झारखंड में 1 दिसंबर से 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है। हमारा गठबंधन इसे सकारात्मक मानकर चल रहा है, क्योंकि हमने सीमित संसाधनों के बावजूद 5 साल तक अपना काम किया है। कोरोना काल के बावजूद, राजनीतिक अस्थिरता होने के बाद हमारे गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बहुत बड़े भाग की सरकार की ओर से मदद की।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि भाजपा के 20 साल के शासनकाल के बाद भी वे यहां के जनमानस को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचा पाए। भाजपा चुनाव के समय में जुमले बोलकर निकल जाती है. लेकिन हमारा गठबंधन और कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। इस पर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। गुलाम मीर अहमद ने कहा है कि वे (कांग्रेस) घुसपैठियों को सिलेंडर देंगे, लेकिन ये लोग घुसपैठियों को माटी भी दे रहे हैं, बेटी भी दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक ही घुसपैठिए हैं। मीर साहब ने जो भी बोला, वो राहुल गांधी की भाषा है। राहुल गांधी के अनुमोदन के बिना वो कुछ कह ही नहीं सकते हैं। (Assam CM on Congress)

कांग्रेस को भी बांग्लादेश भेज देना चाहिए: हिमंत 

असम CM ने कहा कि घुसपैठियों के साथ-साथ कांग्रेस को भी बांग्लादेश भेज देना चाहिए। CM सरमा ने कहा कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि कांग्रेस-JMM घुसपैठियों को सिलेंडर, जमीन, नौकरी देने में व्यस्त है। ये लोग घुसपैठियों को नागरिकों से ज्यादा अधिकार देना चाहते हैं। उन्होंने उन्हें क्या नहीं दिया? उन्होंने उन्हें आधार कार्ड, जमीन, मुखिया का पद दिया, अब वे उन्हें सिलेंडर और नौकरी भी देने जा रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर कर रहे हैं कि घुसपैठियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। इस बयान से दो बातें स्पष्ट हो गई हैं, पहली झारखंड में घुसपैठिए हैं और दूसरी घुसपैठिए इनके वोट बैंक हैं। (Assam CM on Congress)

JMM नेता मनोज पांडे ने किया मीर का बचाव

गुलाम अहमद मीर के बयान पर JMM नेता मनोज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गुलाम अहमद मीर ने साफ कहा कि हम सबको गैस सिलेंडर देंगे। इन सबसे उनका मतलब है हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, आदिवासी और गैर-आदिवासी… तमाम लोगों को। भारतीय जनता पार्टी की नजर में घुसपैठिए कौन हैं? मुसलमान है तो घुसपैठिया हो गया, आदिवासी है तो वो उग्रवादी हो गया, इसलिए भाजपा की भाषा में गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हम घुसपैठियों को भी यानी उन तमाम लोगों को भी सिलेंडर देंगे, जो यहां के मूल नागरिक हैं। झारखंड के रांची पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाया भी भाजपा ने और भाजपा ही इसे सवारेगी, लेकिन पिछले 5 सालों में झारखंड की दुर्गति की गई है। (Assam CM on Congress)

पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने साधा निशाना 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि ‘जल, जमीन, जंगल’ पर तो कब्जा करना शुरू कर ही दिया है और रोजगार पर भी कब्जा शुरू हो गया है। हम आएंगे तो घुसपैठियों पर कार्रवाई करेंगे, कानून भी बनाएंगे। कांग्रेस उन्हें संरक्षण भी दे रही है और सुविधाएं भी दे रही है। भाजपा सांसद ने कहा तीन ऐसी बीमारियों से मुक्ति होने का अवसर आया है, जो लव जिहाद, जमीन जिहाद और नौकरी जिहाद है। घुसपैठियों ने जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर लिया है और युवाओं की नौकरियों पर भी कब्जा कर लिया है। अगर झारखंड को आगे बढ़ना है तो विकसित झारखंड बनाने के लिए इसे घुसपैठियों, लव, जमीन, नौकरी जिहाद और कांग्रेस, राजद और JMM से मुक्त करना होगा। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि पहले चरण में आपने शानदार मतदान किया है। दूसरे चरण में भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर मतदान करें। हम झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे और इसे बेहतर बनाने के लिए भी काम करेंगे। (Assam CM on Congress)

भाजपा उम्मीदवार ने किया जीत का दावा

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने देवघर में कहा कि हमारी कामना है कि बाबा बैद्यनाथ हमें उस बीमारी से मुक्ति दिलाएं, जो भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड को लगी है। यह बीमारी है लैंड जिहाद, लव जिहाद की, जिसके जरिए जमीन और जनसंख्या दोनों का संतुलन बिगाड़ा जा रहा है। घुसपैठिए आदिवासियों के रोजगार पर भी कब्जा कर रहे हैं और हमारी कामना है कि हम इन घुसपैठियों की बीमारी से मुक्ति पाएं जो यहां के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। झारखंड के चंदनकियारी सीट से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा पूरे झारखंड में सरकार बनाने के लिए और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़कर बाहर फेंकने के लिए, जनता के मूड के आधार पर चुनाव लड़ रही है। चंदनकियारी में भी जनता राज्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने जा रही है। (Assam CM on Congress)

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की सीख को भाजपा आगे बढ़ा रही है। यह स्पष्ट हो गया है कि इन चुनावों में यहां की जनता चाहती है कि वो भाजपा को आशीर्वाद दे और NDA की सरकार बनाए। हम सुनिश्चित करेंगे कि यहां की भूमि झारखंड के लोगों के लिए हो। मीर के बयान पर उन्होंने कहा कि घुसपैठिए कांग्रेस और JMM के लिए दामाद की तरह हैं। कल एक बयान आया था, जिसमें कहा गया है कि गैस के सिलेंडर घुसपैठियों को भी दिए जाएंगे। ऐसा नहीं होगा। जैसा की गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है और इस चुनाव को राज्य की जनता ने अपने हाथों में लिया है। राज्य में जो सरकार चल रही है, यह लूट और झूठ की सरकार है। लोग परेशान हैं। जनता इस चुनाव को लेकर उत्साहित है और जनता चाहती है कि राज्य में NDA-भाजपा की सरकार बने…पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी। (Assam CM on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!