Google Analytics —— Meta Pixel

गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी CM अरुण साव ने दिए निर्देश

Deputy CM Arun Sao: डिप्टी CM अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नीर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी CM ने गांवों में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति के लिए भू-जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने भू-जल संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। साव ने 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं के टेंडर में ठेकेदारों की ओर से प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निविदा निरस्त कर निविदाकारों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- युद्ध स्तर पर शुरू करें सड़क मरम्मत का काम

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। डिप्टी CM अरुण साव ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा (CREDA) की ओर से स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के मापदंडों का क्रेडा के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए चयनित तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसी के कार्यों को अलग से मॉनिटर करने को कहा। इन एजेंसीज की ओर से अच्छा कार्य करने से कार्यों की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार आएगा। (Deputy CM Arun Sao)

डिप्टी CM साव ने जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूरा हो चुके हैं, वहां योजना के प्रचार-प्रसार के साथ जल उत्सव का आयोजन करने को कहा। इससे अन्य गांव भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने विभाग के मैदानी अमले को लगातार कार्यस्थलों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने सभी अधिकारियों को फील्ड में लगातार सक्रिय रहने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। (Deputy CM Arun Sao)

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं में भू-जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने विभागीय मशीनों के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों में लगी मशीनों के लिए आगामी 15 नवंबर तक की कार्ययोजना तैयार की गई है। मिशन के कार्यों का अवयववार (Component Wise) और योजनावार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि योजनाओं के बाकी कार्य दिसंबर-2024 तक पूरा किए जा सकें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल और रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर जोन के मुख्य अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे। (Deputy CM Arun Sao)

Back to top button
error: Content is protected !!