अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर दौरे के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते दिनों नक्सलियों की हिंसा के शिकार 55 से ज्यादा पीड़ितों ने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
यह भी पढ़ें:- गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी CM अरुण साव ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा के शिकार लोगों की बातों को सुनकर बहुत ही दुख लगा कि निर्दोष लोग हिंसा के शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री साय से संवाद के दौरान नक्सली पीड़ित और नए आरक्षक सुमित्रा ने बताया कि उनके पिता की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत वे आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं। शासन के पुनर्वास नीति नक्सल पीड़ित परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं चेरकंटी निवासी मंगल मोड़ियम 19 सालों तक नक्सल संगठन में शामिल था। (CM Sai on Bastar)

नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली। मंगल मोड़ियम ने बताया कि बस्तर, बीजापुर में शांति स्थापित होना जरूरी है। भोले-भाले आदिवासियों को नक्सली जल, जंगल, जमीन के नाम पर गुमराह करते हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर IG सुंदरराज पी, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, CEO जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे। (CM Sai on Bastar)



