Google Analytics —— Meta Pixel

अधिकारी-कर्मचारी नई ऊर्जा और सोच के साथ विकास के लिए तत्परता से करें काम: डिप्टी CM अरुण साव

Deputy CM Sao Meeting: डिप्टी CM और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने और उनके समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। डिप्टी CM साव ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का काम अपग्रेड हो गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, उपायुक्त समेत 35 अधिकारियों का ट्रांसफर

साव ने कहा कि आप सभी अधिकारी कर्मचारी भी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें। नई ऊर्जा और सोच के साथ जिले को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तत्परता से काम करें। समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत और नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई समेत अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। (Deputy CM Sao Meeting)

 

डिप्टी CM साव ने सभी शासकीय कार्यालयों में साफ सफाई और व्यवस्थित रखरखाव, नगरीय निकायों में प्रकाश और स्वच्छता की पूर्ण व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, सड़कों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन योजना लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास, महिला बाल विकास समेत अन्य विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के लिए कहा। (Deputy CM Sao Meeting)

साव ने कहा कि अधिकारी के फील्ड में जाने से आपकी टीम कार्य करने के प्रति सचेत होती है। इसके साथ ही आपको योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान जल्द होगा। डिप्टी CM साव ने सभी शासकीय कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने और फाइलों के व्यवस्थित रख रखाव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आमजनो से सम्मानजनक व्यवहार कर उन्हें संतोष दिलाने की बात कही। उन्होंने सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस के लिए सार्वजनिक शौचालयों, सड़कों और नालियों की सफाई, शहर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। (Deputy CM Sao Meeting)

स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन करें: साव

उन्होंने नगरीय निकायों को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष प्रयास करने निर्देशित किया। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डिप्टी CM ने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को गम्भीरता से निराकृत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण होने से आमजनो को राहत मिलता है। इसके लिए सभी अधिकारी राजस्व प्रकरण के निराकरण में प्रगति लाएं। उन्होंने सभी पटवारियों को मुख्यालय में रहने और आमजनों का कार्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को न्यायालयों में किसानों की समस्याओं को समझने और उन्हें पूरी सहूलियत प्रदान करने के लिए निर्देशित किया, जिससे उनका काम समय पर हो और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। (Deputy CM Sao Meeting)

जन जीवन मिशन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए: साव

डिप्टी CM साव ने जिले में चल रहे सभी सड़क निर्माण, मरम्मत और अधोसरंचना निर्माण कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी सड़क, पीएम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़कों के मरम्मत कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए कहा। इस के लिए सभी कार्यों के निविदा का कार्य जल्द से जल्द से पूरा करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी तय कर कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। (Deputy CM Sao Meeting)

सभी गांवों में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए: साव

अरुण साव ने कहा कि सभी गांवों में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए। साथ ही पंचायत सर्टिफाइड होने के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल महोत्सव मनाया जाए और जल के बचाव के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें। डिप्टी CM साव ने शहरी और ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछड़े परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने में अपनी महती भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन योजनाओं के महत्व को गंभीरता से समझें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। प्रभारी मंत्री अरुण साव को जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का आमजनों को लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सतत कार्य किया जा रहा है। (Deputy CM Sao Meeting)

नियमित रूप से चलानी कार्रवाई किया जा रहा: SP

उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद से जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी और आश्रम छात्रावासो में जलावन के लिए गैस सिलेंडर और रिफलिंग की व्यवस्था की गई है। जिले के 100 टॉपर बच्चों को रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में नीट समेत जेईई की तैयारी के लिए भेजा गया है। एसपी तिवारी ने विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से अपराधियों के मन में कानून का डर और जनता के अंदर विश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले में नशीली दवाओं, अवैध शराब के परिवहन भंडारण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए सतर्कता से कार्रवाई की जा रही है। सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने ब्लेंक स्पॉट और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में बैनर पोस्टर और स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नियमित रूप से चलानी कार्रवाई किया जा रहा है। (Deputy CM Sao Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!