प्रियंका गांधी ने धमतरी के कुरूद में की सभा, कहा- केंद्र सरकार को चला रहे अडानी और अंबानी

Priyanka Gandhi Dhamtari Tour: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बालोद के बाद धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा पहुंची, जहां उन्होंने जिले के तीनों कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को अडानी और अंबानी चला रहे हैं। अडानी और अंबानी कुछ बनाते नहीं सिर्फ देश की संपत्ति को लूटने का काम कर रहे हैं। PM मोदी देश का विकास छोड़ लाखों-करोड़ों रुपए सिर्फ फालतू कामों पर खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में खेती करने वालों की संख्या बढ़ रही है। जबकि देश के दूसरे राज्यों में किसान खेती नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के किसान खुश है और बाकी राज्यों के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए तैयारी, आज राहुल गांधी जशपुर और अंबिकापुर में भरेंगे हुंकार

 प्रियंका गांधी ने धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने बालोद जिले के जुंगेरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास गरीबों और किसानों के लिए पैसा नहीं है। जबकि बघेल सरकार ने सबसे पहले पद संभालते ही मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित में फैसला लिया और इसके ठीक विपरीत देश के प्रधानमंत्री हमेशा अडानी के बारे में सोचते हैं। प्रियंका ने कहा कि PM मोदी व्यर्थ खर्चों के बारे में सोचते हैं। उन्हें ख्याल है कि 16000 करोड़ के जहाज की जरूरत है। ये सिर्फ मोदी के घूमने के लिए हैं और 70 सालों की इतिहास का संसदीय भवन जिसे थोड़े बहुत जीर्णोद्धार की जरूरत थी। उसके बदले उन्होंने 20 हजार करोड़ का नया सांसद भवन बनाया। आखिर उसकी जरूरत क्या थी। ये सिर्फ दिखावा है। (Priyanka Gandhi Dhamtari Tour)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जननायक: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जननायक है। वह अपने काम के बदौलत इस जगह पर पहुंचे हैं। वह इसलिए इतने बड़े नेता हैं क्योंकि वो जनता के बारे में सोचते हैं। वो आपके बीच से निकले हुए हैं। कुछ दिन पहले मेरे भैया आए थे। उन्हें खेत में धान कटाई करने ले गए थे और एक मोदी जी हैं जनता से दूर भागते हैं। सिर्फ टीवी पर दिखते हैं और सवाल पूछो तो जवाब तक नहीं दे पाते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर दोबारा सरकार बनी तो हम जातिगत जनगणना करेंगे। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं। तो उन्हें जातिगत जनगणना करानी चाहिए, लेकिन मोदी जी और भाजपा के लोग भी पीछे भागते हैं। (Priyanka Gandhi Dhamtari Tour)

Related Articles

Back to top button