Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पूर्व मंत्री ने गोठान जमीन पर कब्जा कर स्वीमिंग पुल बनाया, पार्षद ने की शिकायत

Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस सरकार में पंचायत मंत्री रहे अमितेश शुक्ला के बंगले से लगे शासकीय जमीन पर स्वीमिंग पूल बनाये जाने का आरोप स्थानीय पार्षद ने लगाया है। आरोप है कि पहले उक्त जमीन गोठान के लिए निर्धारित कर वहां गोठान बनाया गया था। लेकिन अब उसी सरकारी जमीन पर कब्जा कर पूर्व मंत्री आलिशान स्वीमिंग पुल का निर्माण करा रहे है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 22 May 2024 : आज बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इसे पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सरकारी सामुदायिक भवन में सरकारी फंड से करोड़ो रूपये खर्च कर कब्जा करने का का गंभीर आरोप लगा था। अब कांग्रेस सरकार में ही मंत्री रहे अमितेश शुक्ला पर गोठान की सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्वीमिंग पूल बनाने का गंभीर आरोप लग रहा है। स्थानीय पार्षद रोहित साहू का आरोप है कि कचना रोड स्थित खमारडीह में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला का बंगला है। इस बंगला से लगे सरकारी जमीन के बड़े हिस्से में कांग्रेस के शासनकाल में गोठान बनाया गया था।

लेकिन सरकार के जाते ही गोठान बंद हो गयी और अब इस बेशकीमती जमीन पर नेताजी की नियत बिगड़ गयी। स्थानीय पार्षद ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में आज भी 570 अ की भूमि अमितेश शुक्ला के नाम पर दर्ज है, जबकि 570 1 ब की जमीन सरकारी जमीन के रूप में दर्ज है। बावजूद इसके उक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए अमितेश शुक्ला ने पहले तो अपने बंगले के पिछले हिस्से की दीवार गिराकर सरकारी जमीन के बड़े हिस्से को बंगले के दायरे में ले लिया गया। इसके उक्त सरकारी जमीन पर आलिशान स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। (Chhattisgarh )

स्थानीय पार्षद ने इस मामले की शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने के लिए विधिवत शिकायत कर दिया है। अभी इस मामले पर राजनेताओं के साथ ही अमितेश शुक्ला का पक्ष नही आ सका है। देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले पर किस तरह का एक्शन लिया जाता है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!