चरवाहों और किसानों के बीच खूनी संघर्ष, 40 लोगों की हुई मौत

Violent Clashes in Nigeria: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पठारी में चरवाहों और किसानों के बीच 20 मई को देर रात खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। पठारी नॉर्थ सेंट्रल नाइजीरिया का एक गांव है, जहां चरवाहों और किसानों के बीच पानी-जमीन को लेकर झड़प हो गई।जानकारी के मुताबिक घटना शाम के समय हुई, जब पठारी बंगलाला के जंगलों के पास चरवाहे और किसान आपस में भिड़ गए। उन्होंने पूरे गांव पर हमला कर दिया। मौके पर सुरक्षाबलों को भेजा गया और उन्होंने सात हमलावरों को ढेर कर दिया। इसी दौरान 9 गांव वालों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : पूर्व मंत्री ने गोठान जमीन पर कब्जा कर स्वीमिंग पुल बनाया, पार्षद ने की शिकायत
इस बीच चरवाहों और किसानों ने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। फिर एक-दूसरे के लोगों को किडनैप कर लिया और कई घरों में आग लगा दी। पठारी के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि चरवाहों ने गांव में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद किसानों ने पलटवार किया और इसमें कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल के सालों में उत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण इलाकों में इसी तरह की घटनाएं बढ़ी है। इसमें ज्यादातर स्कूलों और यात्रियों को निशाना बनाया गया है। (Violent Clashes in Nigeria)
हिंसक झड़प में हो रही बढ़ोतरी
बता दें कि दिसंबर 2023 में 150 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों को किडनैप किया गया था, जिनका आज तक कोई पता नहीं है। नाइजीरिया पिछले 14 सालों से इस्लामी विद्रोह और अलगाववादी हिंसा का शिकार है। इस वजह से पुलिस और सेना लगातार कमजोर हो रही है। स्थानीय पुलिस भी अब किसानों और चरवाहों के बीच लगातार झगड़ों से दूरी बना रही है। नाइजीरिया आतंकवादी हमलों और हिंसक झड़पों के कारण सबसे ज्यादा आतंकित देशों में से एक है। इस हिंसा के कारण कई मौतें हुई हैं, जो 1960 के दशक के अंत में शुरू हुई और हाल ही में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। (Violent Clashes in Nigeria)



