Google Analytics —— Meta Pixel

समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख रोमांचित हुए स्टूडेंट्स, पढ़ें पूरी खबर

Raigarh Summer Camp: रायगढ़ के स्कूली बच्चे समर कैंप के दौरान आयोजित किए गए शैक्षणिक भ्रमण में स्टील प्लांट और पावर प्लांट देखकर रोमांचित हो गए। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर शासकीय स्कूल के बच्चों को स्टील प्लांट का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को स्टील उत्पादन से जुड़ी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई। साथ ही स्टील प्लांट का अवलोकन कराया गया। इन बच्चों ने पावर प्लांट का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर स्टील पावर प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को रॉ मैटेरियल उत्पादन, रॉ मैटेरियल्स एरिया, ओर से आयरन बनाने की प्रोसेस, ऑक्सिजन प्लांट, लम्बी रेल पात बनाने की विधि, लोहे से प्लेट बनाने, लोहे और कोयले की मिक्सिंग, कीलन, कोल वासरी आदि को प्रत्यक्ष दिखाया और इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर मिल सकता है बड़ा झटका, डिप्टी CM अरुण साव के बयान से हलचल

गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में समर कैंप आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 09 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर के विशेष पहल पर विशेष समर कैंप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ शहरी क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल चांदमारी, स्वामी आत्मानंद चक्रधर नगर, हाई स्कूल राजीव गांधी नगर, हायर सेकंडरी स्कूल जूट मिल, शासकीय नटवर, हायर सेकंडरी कन्या शाला स्कूल के लगभग 100 से अधिक बच्चों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों ने स्टील और पावर प्लांट का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार की मशीनों प्रक्रिया उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। (Raigarh Summer Camp)

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ समर कैम्प में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहारे के नेतृत्व में टीम द्वारा समर कैंप में किए जा रहे स्कूलों का अवलोकन किया गया। टीम में समग्र शिक्षा के एडीपीओ परस झाड़े, सहायक परियोजना समन्वयक रफीक अंसारी, मनोज मरकाम और आदर्श वासनिक शामिल थे। (Raigarh Summer Camp)

 

शिक्षा विभाग की टीम द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में समर कैंप का अवलोकन किया गया, जहां बच्चों ने चित्रकारी की और खेल की गतिविधियों के साथ समर कैंप की शुरूआत हुई। टीम ने डोंगरगांव विकासखंड के बोधीटोला का अवलोकन किया, जहां बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा गीत, संगीत सिखाया जा रहा था। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा और राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह के शाला का अवलोकन भी जिला मिशन समन्वयक की टीम द्वारा किया गया। जहां पर बच्चों को मनोरंजक गतिविधियां चित्रकारी, योग और नृत्य कराया जा रहा था। (Raigarh Summer Camp)

समय कैम्प के माध्यम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसमें बच्चों की बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जा सके, ऐसा एक प्रयास शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। समय कैम्प आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों के लिए नाश्ता समेत जलपान की व्यवस्था भी गई। बच्चे सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक बड़े उत्साह के साथ समय कैम्प का आनंद ले रहे हैं और स्कूलों में बढ़ती बच्चों की भीड़ बता रही है कि वह भी अपने स्कूलों में वापस आकर और इस तरीके की मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर बहुत ही खुशी महसूस कर रहे हैं। (Raigarh Summer Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!