Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में डाला वोट, कहा- छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट जीतने वाली है भाजपा

Deputy CM Sao Voted: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है। बता दें कि बिलासपुर से भाजपा ने तोखन साहू और कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Elections 2024 : PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान, जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सुबह रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। (Deputy CM Sao Voted)

कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के  साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए।  उन्होंने लोगों को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। (Deputy CM Sao Voted)

Back to top button
error: Content is protected !!