Google Analytics —— Meta Pixel

IIT की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’: डिप्टी CM विजय शर्मा

Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में IIT की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने व्यापमं के अधिकारियों से बैठक में कहा कि व्यापमं द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए।

यह भी पढ़ें:- न्यायधानी में 4 लोगों की हत्या से सनसनी, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से ज्यादा रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ITI में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी तरह रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। (Deputy CM Vijay Sharma)

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। उन्होंने केले के पत्ते से दोना-पत्तल बनने तथा केले के तने के रेश से झोले और कपड़े बनाने के लिए एक प्रशिक्षण कोर्स तथा इसकी एक यूनिट की स्थापना करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने भी कहा। बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक डॉ. एस.के. सिंघई ने विभागीय काम-काज की विस्तार से जानकारी दी। CSVTU भिलाई के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (Deputy CM Vijay Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!